| Polytechnic Online form |
| Group A Online Form | Engineering |
| Group B to K Online application form | Other Groups |
| Group E1,E2 Pharmacy Online Form | Pharmacy |
| Official Website | Official Website |
परिचय / ABOUT US
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०, लखनऊ अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रदेश स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराकर एवं वर्गवार योग्यताक्रम में प्रदेश में चल रहे सभी पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित करने हे “संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०” का गठन वर्ष 1986-87 में किया गया था। यह संस्था एक स्वशासी एवं स्ववित्त पोषित संस्था है तथा इसका मुख्यालय लखनऊ में स्थित है यह परिषद सोसाइटीज एक्ट-1860 के अधीन पंजीकृत है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद का संचालन एवं नियन्त्रण अधिशासी समिति के माध्यम से किया जाता है, जिसमें प्रमुख सचिव/सचिव प्राविधिक शिक्षा उ०प्र० शासन अधिशासी समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
विशेष सूचना / IMPORTANT NOTICE
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा प्राविधिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, लखनऊ से सम्बद्ध सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त तथा निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओ में वर्ष 2021 के लिए प्रवेश हेतु प्रदेश स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन जून माह के तृतीय सप्ताह किया जायेगा| इस वर्ष समस्त ग्रुपों की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से सम्पादित कराई जाएगी| प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर योग्यता क्रम एवं मेरिट के अनुसार अभ्यथिर्यो को प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष लेटरल एन्ट्री में प्रवेश हेतु संस्था एवं पाठ्यक्रम का आवंटन चरणबद्ध ऑनलाइन काउन्सलिंग के द्वारा माह जून के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ होगा। ग्रुप / योग्यता एवं विस्तृत जानकारी के लिए विवरण पुस्तिका का अध्ययन करे |
ऑनलाइन आवेदन दिनांक 26-02-2021 से प्रारंभ हो चूका है| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-04-2021 निर्धारित है|
Comments
Post a Comment